पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यह तो पहले से तय था, एक ब्लाॅक से एक ही नाम होगा

यह तो पहले से तय था, एक ब्लाॅक से एक ही नाम होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 साल से खाली है अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पद

दिखावा है सहकारिता चुनाव : हीरासिंह

जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर जिला भाजपा के अध्यक्ष जाहर सिंह का कहना है कि अब तक जो भी हुआ, वह पहले से तय था। इसलिए किसी भी बैंक प्रतिनिधि को फॉर्म निरस्त होने का मलाल नहीं होना चाहिए। जाहर सिंह ने कहा भाजपा से जुड़े लोगों को शुक्रवार को हुई स्क्रूटनी के नतीजे से आपत्ति नहीं होनी चाहिए। क्योंकि संचालक पद के लिए पार्टी ने पहले ही तय कर लिया था एक ब्लॉक से एक ही नाम रहेगा। स्क्रूटनी में यही हुआ, बीना, राहतगढ़ और जैसीनगर ब्लॉक को छोड़ जिले के आठ ब्लॉक से संचालक मंडल के सदस्य के लिए अब एक-एक आवेदक हैं। आने वाले तीन-चार दिन में बीना, राहतगढ़ और जैसीनगर से आने वाले संचालकों के नाम भी सबके सामने होंगे।

फिक्सहै पूरा चुनाव : उधरकांग्रेस नेता एवं पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा, पूरा चुनाव ही फिक्स है। कांग्रेस के लोगों को भाजपा ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मदद से पहले ही बाहर कर दिया था। बैंक चुनाव को लेकर अब भाजपा नेता एक दूसरे के सामने खड़े हो गए हैं। उनका गुस्सा जल्द ही बाहर आएगा। चौधरी का कहना है कि स्क्रूटनी के बाद भाजपा के लोग ही नियम-कायदे तोड़े जाने की बात कर रहे हैं। गुटों में बंटे नेता और कार्यकर्ता दबी जुबान से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब इस चुनाव को लेकर कांग्रेस को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष और संचालकों को निर्विरोध चुने जाने की तैयारी पहले से कर ली थी।

सहकारी बैंक चुनाव : भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह बोले-