- Hindi News
- छात्राओं को दी राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी
छात्राओं को दी राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी
सागर. एक्सीलेंसगर्ल्स कॉलेज में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना ) प्रथम वर्ष की छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जेपीएन पाण्डेय ने कहा कि यह योजना छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर देती है और सकारात्मक सोच का निर्माण करती है। समन्वयक डॉ. अखिलेश पटैरिया ने एनएसएस की स्थापना इसके उद्देश्य बताए। डॉ. भावना यादव, डॉ. अंजना चतुर्वेदी, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. प्रतिमा खरे ने संबोधित किया। 24 सितंबर को स्लोगन, निबंध भाषण प्रतियोगिता होगी।