पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोषक प्रशिक्षक की सेवाएं समाप्त

पोषक प्रशिक्षक की सेवाएं समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अशोक कुमार सिंह ने वहां के पोषण पुनर्वास केंद्र की प्रशिक्षक मेघा मिश्रा की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जिला पंचायत के पीआरओ आरपी राय के अनुसार कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मिश्रा अनुपस्थित थी। हाजिरी रजिस्टर चेक किया गया तो उससे मालूम हुआ कि वह 4 सितंबर से बिना किसी सूचना के गायब है। कलेक्टर ने देवरी बीएमओ को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वीरेंद्र रावत, नीलेश चौबे, उदयसिंह गौतम आदि अधिकारी मौजूद थे।