- Hindi News
- आरटीओ में पदस्थ होमगार्ड का जवान था हादसे में मृत युवक
आरटीओ में पदस्थ होमगार्ड का जवान था हादसे में मृत युवक
कैंट क्षेत्र में परेड मंदिर के पास शुक्रवार रात खंभे से टकराकर मृत युवक की पहचान पटकुई गांव निवासी 32 वर्षीय शैलेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। वह होमगार्ड का जवान था और वर्तमान में सागर आरटीओ ऑफिस में पदस्थ था। चचेरे भाई मनोज पिता सीताराम कुशवाहा के साथ बाइक से घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया। जैसे ही बाइक खंभे से टकराई दोनों घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट के कारण शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिताने कहा - तेज बाइक नहीं चलाता था शैलेंद्र : मृतकशैलेंद्र के पिता श्यामलाल एमएलबी नंबर-2 में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र कभी तेज बाइक नहीं चलाता। वह तो घर पर था। किसी ने उसे फोन करके बुलाया था। मामले की जांच की जाए। शैलेंद्र की ससुराल केरबना में हैं। उसका एक पुत्र एक पुत्री हैं। श्यामलाल के 4 पुत्रों में वह मझला था। हादसे की सूचना पर शनिवार सुबह आरटीओ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
शैलेंद्र कुशवाहा
शुक्रवार रात परेड मंदिर के पास खंभे से बाइक टकराने से हुआ था हादसा
भास्कर फॉलोअप