पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाने से हथकड़ी के साथ भागे चोर का अभी तक नहीं लगा सुराग

थाने से हथकड़ी के साथ भागे चोर का अभी तक नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआरपी थाने से 5 सितंबर की रात हथकड़ी के साथ भागे चोर का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि जीआरपी ने आदतन चोर को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। ट्रेनों में भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम पथरिया में एक महिला के घर छापा मार चुकी है, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस के अनुसार चोर का इस महिला के घर आना- जाना रहता है। भागने के एक दिन पहले ही उसे सीजेएम कोर्ट से जीआरपी ने एक दिन की रिमांड पर लिया था। जिस समय चोर थाने से भागा था। उस वक्त एक एएसआई और एक हवलदार डयूटी पर थे। चोर दोनों की निगरानी में था।

8अगस्त को पकड़ा गया था : जीआरपीने 8 अगस्त को मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चैकिंग के दौरान अरविंद अहिरवार को पकड़ा था। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके थैले से करीब ढाई लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए थे।

कईमामले दर्ज हैं : अरविंदपर इंदौर, भोपाल और बीना में कई मामले दर्ज हैं। एएसआई पीके श्रीवास्तव के मुताबिक उसका वारंट भी निकला है। वह चोरी के आरोप में पहले भी सागर में पकड़ा जा चुका है। 40 वर्षीय अरविंद राहतगढ़ के सीहोरा गांव का रहने वाला है और टीबी का मरीज है।

जीआरपी थाने से 5 सितंबर को भागा था आदतन चोर