पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली के 21 अवैध कनेक्शन मिले, डेढ़ लाख का जुर्माना

बिजली के 21 अवैध कनेक्शन मिले, डेढ़ लाख का जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री के नेतृत्व बिजली चोरी रोकने के लिए गांवों में छापामार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को देवरीकला के बीना गांव में 21 अवैध कनेक्शन मिले। बिजली चोरी करने वालों पर करीब डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है।

बिजली विभाग के अंतर्गत रहली संभाग में देवरीकला के बीना गांव में अधिकारियों की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान गांव के निर्भय सिंह, कल्याण सिंह, कमलेश यादव, दशरथ यादव, भैयालाल, सुरेश राजपूत, मजबूत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंजी लाल, दयाराम, राजू, विजय, ब्रजभान, लखन, घनश्याम, हरिसिंह चढ़ार, बालकिशन आदिवासी, रम्मू, राजेंद्र, लक्ष्मण यादव एवं सुजानसिंह यादव के यहां सीधे बिजली के तारों पर लंगर डालकर बिजली चोरी करना पाया गया है।

इन सभी पर विभाग ने विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं के तहत बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज करते हुए करीब 18 हजार यूनिट की बिलिंग करते हुए डेढ़ लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जीपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों पर लंगर डालकर बिजली चोरी की काफी शिकायतें मिल रही हैं। बिजली चोरों पर लगाम कसने के लिए टीमें सतत छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रखेंगी।