- Hindi News
- नई बीना कटनी पैसेंजर चलने को तैयार, सिर्फ आदेश का इंतजार
नई बीना-कटनी पैसेंजर चलने को तैयार, सिर्फ आदेश का इंतजार
रेल बजट में घोषित नई बीना-कटनी पैसेंजर ट्रेन चलने को तैयार है। सिर्फ रेलवे बोर्ड के आदेश का इंतजार है। आदेश मिलते ही ट्रेन पटरी पर दौड़ना शुरू कर देगी। यह जानकारी पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने सांसद लक्ष्मीनारायण यादव को भेजे पत्र में दी है। ट्रेन संख्या 51603 बीना स्टेशन से दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर 3.10 बजे सागर आएगी। ट्रेन रात 8.15 बजे कटनी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 51604 कटनी से शाम 5 बजे चलकर रात 9.38 बजे सागर आएगी। ट्रेन रात 12.40 बजे बीना पहुंचेगी।
चिरमिरीपैसेंजर को लेकर असमंजस
चिरमिरी-सागरपैसेंजर ट्रेन के परिचालन को लेकर असमंजस बना हुआ है।रेलवे के नए टाइम टेबल से इस ट्रेन का नाम गायब है। ट्रेन का जो नंबर है, वह नई बीना-कटनी पैसेंजर ट्रेन को अलॉट कर दिया गया है। यानीजिस नंबरचिरमिरी ट्रेन चल रही है। उसी नंबर से नई बीना-कटनी पैसेंजर ट्रेन चलेगी। रेलवे ने एक ट्रेन की सौगात देकर एक ट्रेन छीन ली है।
सांसदोंकी बैठक में भी उठ चुका है यह मुद्दा : पश्चिममध्य रेलवे ने पिछले दिनों सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सागर के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव एवं दमोह के सांसद प्रहलाद पटेल ने चिरमिरी ट्रेन का मुद्दा उठाया था। हालांकि उच्च अधिकारियों ने ट्रेन को बंद नहीं किए जाने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसकी उम्मीद बहुत कम है। अब यदि चिरमिरी पैसेंजर यथावत रहती है तो दूसरा ट्रेन नंबर अलॉट करना पड़ेगा।