पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के लिए जल संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने के लिए जल संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. बुंदेलखंडमें सिंचाई सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता मुकेश जैन ढाना के नेतृत्व में दिल्ली गए प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्हें बुंदेलखंड दौरे के लिए आमंत्रण दिया। जैन ने सागर नगर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों को फोर लाइन में परिवर्तित कराने, अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगने वाले टोल नाकों पर छूट दिलाए जाने की भी मांग की। प्रतिनिधि मंडल में अनिल नैनधरा, मनीष नायक, शब्बीर खान शामिल थे।