पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर। कांग्रेसका एस्सेल हटाओ जन अभियान शनिवार को तुलसीनगर वार्ड में

सागर। कांग्रेसका एस्सेल हटाओ-जन अभियान शनिवार को तुलसीनगर वार्ड में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। कांग्रेसका एस्सेल हटाओ-जन अभियान शनिवार को तुलसीनगर वार्ड में चलाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि भाजपा को जनता की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं है। जनता नगर निगम चुनाव में सबक सिखाएगी। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि एस्सेल बिजली कंपनी के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रभारी महामंत्री डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे से शास्त्री वार्ड में अभियान चलेगा। इस अवसर पर भैयन पटेल, वीरेंद्र राजे, चौधरी अल्ताफ राइन, महेश प्रजापति, राजेश पटेल आदि मौजूद थे।

एस्सेल के खिलाफ संघर्ष चलता रहेगा