पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंडा में चुनाव ट्रेनिंग: कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बंडा में चुनाव ट्रेनिंग: कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| चुनावड्यूटी की ट्रेनिंग लेने गुरुवार को बंडा गए कर्मचारियों ने वहां एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लगातार तीन बार चुनाव ड्यूटी लगाने का विरोध किया है। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय सागर स्थित चुनाव दल गठन शाखा प्रभारी और उनके सहायकों पर पक्षपात पूर्ण रवैये से काम करने का आरोप लगाया है। शाखा प्रभारी पर दलों के गठन में निष्पक्षता से काम करने का आरोप लगा हैँ। चुनाव ड्यूटी का प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारी चंचल खरे, राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह, भरत कुमार, बलवंत यादव केसी चौराहा, उमा प्रसाद कुर्मी आदि ने पहले और दूसरे चरण की चुनाव ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों को तीसरे चरण की ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग जिला चुनाव अधिकारी से की है। इनकी शिकायत है कि 30 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को तीनों चरण की चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया है।