पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रोबोट बनाए और चलाए भी

पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रोबोट बनाए और चलाए भी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। शासकीय सहोद्रा राय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेलफोन, ब्लू टूथ कंट्रोल्ड रोबोटिक्स कार्यशाला के तीसरे चरण में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने रोबोट बनाए और उनका डिमांस्ट्रेशन किया। बेहतर डिमांस्ट्रेशन पर आकाश रैकवार ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। निकिता सोनी ग्रुप दूसरे, मयंक सिसौदिया ग्रुप तीसरे, शिवम चौरसिया ग्रुप चौथे और सरिता पटेल ग्रुप पांचवें नंबर पर रही। डिमांस्ट्रेशन के आधार चुने गए छात्र अब आईआईटी दिल्ली में आयोजित रोबोटिक्स कार्यशाला में भाग लेंगे।


क्या-क्या हुआ : आईआईटी दिल्ली स्थित उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ टाइम वर्ल्ड ग्रुप द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार से आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन छात्रों को रोबोटिक्स विशेषज्ञ अभय सिंह चंद्रमोहन शर्मा ने लाइव डिमांस्ट्रेशन माध्यम से रोबोटिक्स से जुड़ी प्रोग्रामिंग के बारे में बताया। इसके आधार पर ही गुरुवार को छात्र-छात्राओं के ग्रुप ने रोबोट बनाए। इसके बाद समूहों ने स्वनियंत्रित पथ पर मोबाइल फोन से कमांड देकर रोबोट को चलाया।