- Hindi News
- बीना की एक्सीलेंस स्कूल की शिक्षिका को स्वाइन फ्लू
बीना की एक्सीलेंस स्कूल की शिक्षिका को स्वाइन फ्लू
सागर। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव के कारण जिला प्रशासन ने सुअरों को हटाने में सख्ती दिखाई है। सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना सोलंकी ने सुअर पालकों को स्वयं सुअर शहर से बाहर करने का आदेश देते हुए जबाव पेश करने की तारीख 16 फरवरी तय की है। उन्होंने आदेश में कहा है कि सुअर शहर से बाहर करने पर संबंधित के खिलाफ धारा 133 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हैल्थ रिपोर्टर | बीना/सागर
बीनाके एक्सीलेंस स्कूल की महिला शिक्षक को स्वाइन फ्लू एच1एन1 पॉजिटिव निकला है। उनका भोपाल के अग्रवाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीना में पिछले एक हफ्ते में स्वाइन फ्लू का यह दूसरा मामला सामने आया है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के सात मामले सामने चुके हैं।
बीना के जवाहर वार्ड निवासी 41 वर्षीय महिला को रविवार को सर्दी-खांसी की शिकायत हुई थी। परिजनों ने उन्हें स्थानीय सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। सर्दी के साथ सांस लेने में तकलीफ घुटन की शिकायत के बाद महिला को सोमवार को भोपाल रैफर किया गया था। परिजनों ने उन्हें भोपाल के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगवार को उनके स्वाब कल्चर का सैंपल जांच के लिए जबलपुर भेजा गया था। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर जबलपुर से गुरुवार शाम को जांच रिपोर्ट पॉजीटिव बताई गई है।
एच1एन1 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव महिला के पति के अनुसार उनकी प|ी का सुबह तक अग्रवाल अस्पताल में भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा था। आज स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
दूसरी ओर बीना शहर में एक हफ्ते में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने के बाद लोग दहशत में हैं। ढाना, सागर, रहली बीना में अब तक स्वाइन फ्लू एन1एच1 पॉजीटिव कुल 7 मरीज सामने चुके हैं। जिले में लगातार बढ़ते मामले और इलाज जांच की कोई खास सुविधा होने के बाद सभी मामले भोपाल की अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने के बाद सामने आए हैं।
स्कूलमें कैंप लगाकर
परीक्षण करवाएंगे
Ãबीनाएक्सीलेंस स्कूल में शिक्षिका को स्वाइन फ्लू के बाद स्कूल में कैंप लगाकर सभी बच्चों, स्टाफ जवाहर वार्ड में लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर भी जागरुकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। -डॉ. एजी विनचुनकर, सीएमएचओ, सागर