- Hindi News
- प्रेमी काे जख्मी किया तो प्रेमिका महिला ने खुद को आग लगाई
प्रेमी काे जख्मी किया तो प्रेमिका महिला ने खुद को आग लगाई
अपनेबच्चों से मिलने गांव पहुंची मां और उसके प्रेमी को घर वालों ने सुनसान इलाके में रोक लिया। गुस्साए घर वालों ने प्रेमी पर धारदार हथियारों से हमला किया और प्राइवेट पार्ट भी जख्मी कर दिया। महिला ने घटना के बाद खुद को आग लगा ली। घर वाले फरार हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार करीब दोपहर 3.30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार शादीशुदा महिला करीब दो साल पहले प्रेमी के साथ उड़ीसा भाग गई थी। महिला के साथ उसका एक बच्चा उड़ीसा में रहता है उसके तीन बच्चे सेमाढाना में नानी के पास रहते है। गुरुवार को वह बच्चों से मिलने प्रेमी बबलू रैकवार के साथ बस से उतरी और घर जाने लगी। तभी सुनसान वाले इलाके में महिला के परिजन मिल गए। उन्होंने बबलू को पकड़ा और धारदार हथियार से हमला दिया। महिला के साथ भी हाथापाई की। प्रेमी को तड़पता देख महिला को कुछ नहीं सूझा और उसने खुदको आग लगा ली। घटना के बाद परिजन भाग गए। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला की मां शारदा बाई चढ़ार, भाई बबलू चढ़ार एक अन्य सहयोगी मनमोहन चढ़ार तथा देवर श्यामलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
रतौनामें है महिला
की ससुराल
जैसीनगरथाना प्रभारी एसके गोस्वामी ने बताया कि 32 वर्षीय सुमन चढ़ार की शादी रतौना में राकेश चढ़ार के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। इस बीच बबलू और सुमन का प्यार परवान चढ़ा। करीब दो साल पहले सुमन अपने बच्चों को उसकी मां के पास छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। सुमन का मोतीनगर थाने में गुम होने का मामला भी दर्ज है।
घूघराजालमपुर का रहने वाला है बबलू : पुलिस के अनुसार बबलू बंडा क्षेत्र के घूघरा जालमपुर का रहने वाला है। वह उड़ीसा में मजदूरी करता है।