पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायतकर्ता नहीं मिले, ठंडी पड़ी अवैध वसूली की जांच

शिकायतकर्ता नहीं मिले, ठंडी पड़ी अवैध वसूली की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपए लेकर आधार कार्ड बनाने का मामला : जांचअधिकारी को सेंटर संचालकों ने दिए झूठे जवाब

सिटीरिपोर्टर | सागर

आधारकार्ड बनाने के एवज में लोगों से की जा रही वसूली की जांच शिकायतकर्ता नहीं मिलने के कारण ठंडी पड़ गई है। दरअसल इस मामले में जांच अधिकारी एसडीएम कमल सोलंकी ने गुरुवार को एनरोलमेंट और कियोस्क सेंटरों के संचालकों को तलब किया था। एसडीएम ने संचालकों से रजिस्ट्रेशन शुल्क लिए जाने के प्रावधान के संबंध में जवाब मांगा था। संचालकों ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से आधार कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर पैसा नहीं लिया। कलर प्रिंटेड आधार कार्ड देने का चार्ज लिया जा रहा है। वैसे भी उनका काम सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने का है। इसका कोई चार्ज नहीं लगता। रजिस्ट्रेशन के बाद वे डाटा बैंगलोर की कंपनी को भेजते हैं। यह कंपनी आधार कार्ड जनरेट करती है और संबंधितों के पते पर भेजती है। पूरा काम ऑनलाइन चल रहा है। लिहाजा कार्ड को नि:शुल्क आधार की बेवसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सोलंकी के अनुसार उन्होंने मामले की जांच के लिए पटवारियों को सेंटरों पर भेजा था, लेकिन वहां पर एक भी ऐसा शिकायतकर्ता नहीं मिला जिसका रजिस्ट्रेशन पैसे लेकर किया गया हो। उनका कहना है कि यदि सेंटर संचालक रजिस्ट्रेशन करने का चार्ज ले रहे हैं तो लोग सीधे उनसे शिकायत कर सकते हैं। संबंधित सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फॉलोअप