पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवजात बच्चा चुराने वाली आरोपी महिला को जेल भेजा

नवजात बच्चा चुराने वाली आरोपी महिला को जेल भेजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को हुई थी घटना

लीगलरिपाेर्टर | सागर

सिद्गुंवाक्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क पर लावारिस हालत में मिले नवजात को पहले 108 से जिला अस्पताल पहुंचाने तथा बाद में नवजात को भर्ती कराने की प्रक्रिया के दौरान ही उसे चुराने के मामले में रेखा प्रजापति को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बच्चा चुराने के आरोप में जेल भेज दिया गया। सीएसपी गौतम सोलंकी ने बताया कि बच्चा चुराने वाली आरोपी महिला ने बुधवार को ही बच्चा चोरी करने की बात कबूल ली थी। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

ओपीडीइंडोर नहीं कराया था : इसमामले में सिविल सर्जन डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई गई थी। स्टाफ से पूछताछ करने में समझ आया कि रेखा प्रजापति बच्चे को लेकर एसएनसीयू पहुंची थी। उस समय उनके पास बच्चे की एमएलसी इंडोर पर्ची नहीं थी। इस कारण मौके पर मौजूद नर्स ने उनसे एमएलसी दर्ज कराने इंडोर भर्ती पर्ची बनवाने के लिए भेजा था। उस समय तक बच्चा भर्ती नहीं किया गया था। पुलिस इंफर्मेशन भी नहीं हुआ था। चूंकि जो महिला 108 स्टाफ के साथ स्वयं बच्चे को भर्ती कराने लाई हो उस अविश्वास कैसे किया जा सकता था। ओपीडी से एमएलसी के बाद एक वार्ड वाॅय महिला के साथ वार्ड नंबर दो तक आया था। बाद में वह वापस चला गया और महिला दोबारा बच्चे को लेकर वापस ही नहीं आई। डॉ. ठाकुर के अनुसार 108 का स्टाफ भी दोबारा रेखा के साथ नहीं आया था। इस कारण महिला बच्चे को लेकर वापस चली गई।

कैमरेचालू कराने के निर्देश

सिविलसर्जन के अनुसार अस्पताल में करीब दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कुछ चालू हैं और कुछ बंद हैं। यह मेरे आने से पहले ही बंद थे। गुरुवार को सभी कैमरे चालू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।