पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई

कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. जिला शहर कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का अब भाजपा से मोह भंग हो गया है। कांग्रेस को अब जनता की समस्याओं की लड़ाई के साथ लोगों को जोड़ने का काम करना है। बैठक में शहर के प्रत्येक वार्ड में गली-मुहल्लों में जाकर सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया। वरिष्ठ नेता त्रिलोकी कटारे ने कहा कि फर्जी आंकड़े नहीं चाहिए बल्कि नए लोगों को जोड़कर वास्तविक सदस्य बनाने है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव, संभागीय प्रवक्ता डा. संदीप सबलोक, निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय परमार आदि सहित कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे। अंत में स्वतंत्रता सेनानी मथुराप्रसाद दुबे, सेवादल नेता अजय साहू के पिता लक्ष्मीशंकर साहू एवं रहली के कार्यकर्ता हरगोविंद प्रजापति के निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में लक्ष्मीनारायण सोनकिया, दीनदयाल तिवारी, राकेश राय, विजय साहू, भैयन पटेल, अंकित जैन, प्रभु बिल्थरिया, नीरज मुखारया, गुरमीतसिंह, सिटू कटारे, जितेंद्र रोहण आदि मौजूद थे।