- Hindi News
- बोलेरो में सौंर परिवार के 22 लोग सवार थे
बोलेरो में सौंर परिवार के 22 लोग सवार थे
सागर. जिलाअस्पताल में भर्ती हादसे में घायल।
जीप में करीब 22 लोग सवार थे जीप में करीब 22 लोग सवार थे। सभी लोग सौंर परिवार के हैं। इनमें पुरुष और बच्चे शामिल हैं। सागर में 13 लोगों को भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को बंडा भेजा गया। बंडा पुलिस ने 15 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
एक भी घायल बोलने की स्थिति में नहीं था : अस्पताल में रात 9 बजे तक एक भी घायल बोलने की स्थिति में नहीं था। किसी का हाथ टूटा तो किसी के सिर और हाथ पैर में चोट आई है। अस्पताल में जल्दबाजी के चलते एक पलंग पर दो लोगों का इलाज किया गया।
यहहुए घायल
जीपमें सवार हरीसिंह (12), गजेंद्र (10), राजू (15), सोनू (13), गीता (8), मुकेश (4), हल्काईं (5), नन्हे (35), धरमू (58), मोहन (30), मुन्ना (50), मुलायम (25), प्रताप (40) घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को बंडा की अस्पताल भेजा गया है।
क्राइम रिपोर्टर | सागर
बोलेरोकाफी तेज गति से जा रही थी। कनारी तिराहा के पास ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। गाड़ी पेड़ से टकरा गई। चीख पुकार मच गई। जीप में सवार घायलों की मदद को लोग दौड़े। घायलों की संख्या ज्यादा होने से तीन एंबुलेंस को घटनास्थल पर रवाना किया गया। एंबुलेंस के पहुंचने के पहले ही 6 घायलों को बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जिला अस्पताल में जैसे ही एक के बाद एक तीन एंबुलेंस पहुंची तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक एंबुलेंस में ज्यादातर बच्चे थे, जो दर्द से कराह रहे थे। सभी को तत्काल वार्डों में शिफ्ट किया गया।
परिवारोंतक सूचना पहुंचाई गई : पुलिसऔर अस्पताल प्रबंधन को घायलों के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। दलपतपुर पुलिस को जानकारी दी गई। घायलों की जेब से मोबाइल निकालकर कई जगह फोन लगाकर बताया गया। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे।
मईमें होना है शादी : सौंरपरिवार के सभी सदस्य रूप सिंह की सगाई तय करने जा रहे थे। मई माह में शादी होने की बात सामने आई है।