पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा कमिश्नर ने कहा कॉलेज में सफाई कराएं

उच्च शिक्षा कमिश्नर ने कहा कॉलेज में सफाई कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

एजुकेशनरिपोर्टर | सागर

उच्चशिक्षा विभाग के कमिश्नर सचिन सिन्हा सागर संभाग के औचक निरीक्षण के तहत गुरुवार को आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके तुरंत बाद एडी ऑफिस में जिले भर के सभी 13 कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। कमिश्नर सिन्हा ने सबसे पहले करीब एक घंटे तक कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर पर्याप्त साफ-सफाई नहीं होने पर कहा कि यहां पर अच्छे से साफ-सफाई कराइए।

हमराज्य के नहीं एचआरडी के प्रति उत्तरदायी हैं: विवि - कमिश्नरने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी बात की। बैठक में मौजूद प्रोफेसर इंचार्ज एग्जाम प्रो. दिवाकर शर्मा एवं प्रभारी उपकुलसचिव परीक्षा डॉ. आरके पाठक से उन्होंने कहा कि अाप सभी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू करके 15 मार्च तक खत्म करा दीजिए। इस पर प्रो. शर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि कॉलेज के प्राचार्य टाइम-टेबल बनाकर देते हैं, तो उस पर कुछ विचार किया जा सकता है, अन्यथा हमारी परीक्षाएं 20 फरवरी से ही शुरू होगी। जिन कॉलेजों की विवि से संबद्धता नहीं है, ऐसे जिले में 6 कॉलेज हैं, इस पर कमिश्नर ने कहा कि आप इनकी परीक्षाएं भी कराइए, जैसी पिछली बार कराई थीं। इस पर प्रो. शर्मा ने कहा कि एचआरडी ने कहा कि जिनकी संबद्धता नहीं है, उन काॅलेजों की परीक्षाएं नहीं कराएं। जब तक हमें एचआरडी से परमिशन नहीं होगी, हम नहीं कराएंगे। हम राज्य सरकार के नहीं, एमएचआरडी के प्रति उत्तरदायी हैं।