- वार्डवासियों को सफाई से रहने की शपथ दिलाई।
सागर। शौर्यदल की सदस्यों ने सफाई अभियान के दौरान परकोटा और लाजपतपुरा वार्ड में लोगों को सफाई से रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान दुकानों और चाट, फुल्की के ठेले वालों से भी कचरेदान में कचरा फेंकने का आह्वान किया गया। श्रीमती लीना रैकवार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे गोपालगंज झंडा चौक से रैली निकाली जाएगी। अभियान में गायत्री गुप्ता, धनबाई रैकवार, ज्योति रैकवार, सावित्री श्रीवास्तव, सुबेदा बेगम, दीक्षा पाठक, मनू पाठक, नरेंद्र सिंह राजपूत, संदीप रैकवार, अभि ठाकुर, अनिल तिवारी, विमलेश पाठक, आसू ठाकुर शामिल हुए।
तिली वार्ड में स्कूलों से निकला दो ट्रॉली कचरा : सीताराम रसोई और नगर निगम का संयुक्त सफाई अभियान गुरुवार को तिली वार्ड में चला। रसोई के इंजीनियर प्रकाश चौबे ने बताया कि यहां प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल में शाला स्टाफ, बच्चों और ग्रामीणों के सहयोग से स्कूलों में सफाई की गई। परिसर के अलावा कक्षों और टॉयलेटों को साफ किया गया।
अभियान के दौरान यहां से दो ट्रॉली कचरा निकला है। इसे नगर निगम के ट्रेचिंग प्लांट में फिंकवाया गया है। इस दौरान स्कूलों में स्वच्छता और नशामुक्ति अभियान भी शुरू किया गया। अभियान का प्रभारी सीताराम रसोई के भगत सिंह ठाकुर को बनाया गया है।
इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने अपने खर्च पर स्कूल मेें डस्टबिन रखने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी तिली वार्ड में ही अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुबोध पाराशर, स्कूलों का स्टाफ, बच्चे तथा ग्रामीण मौजूद थे।
आप अपने आस पड़ोस को साफ-सुथरा रखने सफाई कर रहे हैं तो हमें बताएं आप हमें 9713169604 पर SMS करें। आप वॉट्स एप से भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं। या फिर हमें 09devendra@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं।