पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों का हुआ मंगल प्रवेश समाजजन ने की अगवानी

संतों का हुआ मंगल प्रवेश समाजजन ने की अगवानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुराचौरासी से चातुर्मास पूरा कर संतों का गुरुवार शहर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाजजन ने संतों की अगवानी की। आचार्य देवसेनजी महाराज शनिवार को पावागढ़ होकर गुजरात के सोनगढ़ के पास स्थित गिरनारजी के लिए विहार करेंगे। मंगल प्रवेश के दौरान 9 अन्य मुनिश्री छुल्लक महाराजजी के साथ थे।

शहर में गुरुवार आचार्य देवसेनजी महाराज अन्य संतों का मंगल प्रवेश हुआ। बावनगजा ट्रस्ट के सदस्य पदम जैन ने बताया आचार्यश्री शहर से होकर बावनगजा पहुंचे। उन्होंने आहार लेने के बाद चूलगिरी के दर्शन किए। आचार्य देवसेनजी महाराज अन्य संतों के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष बावनगजा पहुंचे। शनिवार को अाचार्यश्री गिरनार यात्रा के लिए संतों के साथ विहार करेंगे। ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि यहां पर पहली बार इन संतों का मंगल प्रवेश हुआ है। संतों के दल में आचार्य देवसेनजी सागर, मुनिश्री नरसेन सागर, पारसेन सागर, महिमा सागर, सुभ्रता माताजी, स्वरमति माताजी, दीनमति माताजी, धीरमति माताजी, छुल्लक शांतिसेन सागर, भद्रसेन सागर, दीबसेन सागर शामिल है।