- Hindi News
- तृतीय संभागीय अधिकारी बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से
तृतीय संभागीय अधिकारी बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से
संभागीयशासकीय अधिकारी एवं सागर संभाग ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 फरवरी से सागर क्लब में खेली जाएगी। जो कि 21 मार्च तक चलेगी। यह आयोजन का तीसरा वर्ष है।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर एक बैठक गुरुवार को आईजी ऑफिस में हुई। इसमें संरक्षक कमिश्नर आरके माथुर एवं आईजी पंकज श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अध्यक्ष अजय दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता प्रतियोगिता में शासकीय अधिकारी पुरुष अोपन एवं संभागीय शासकीय अधिकारी ओपन दो अलग-अलग भागों में खेली जाएगी। 18 से 40 आयु वर्ग एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। जबकि मिश्रित युगल में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी एक साथ खेलेंगे। एंट्री फार्म सचिव प्रदीप तिवारी के पास मौजूद रहेंगे।
शासकीय अधिकारियों के फार्म कमिश्नर ऑफिस में नाजिर ऋषि राणा के पास जमा होंगे। आवेदन जमा करने अंतिम तारीख 19 फरवरी है।
बैठक में एएसपी डीआर तेनीवार, एसडीएम कमल सोलंकी, निगमायुक्त रणवीर सिंह, कपिल कुशवाहा, शशांक शर्मा, राजेश पंडित, राजू वैद्य आदि मौजूद थे।