पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेनॉल्टी शूट में 7 6 से जीतकर न्यू स्टार क्लब फाइनल में

पेनॉल्टी शूट में 7-6 से जीतकर न्यू स्टार क्लब फाइनल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कजलीवनमैदान पर चल रहे 15वें भारत र| राजीव गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को दो बार की चैंपियन सदर रेड बी एवं पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची न्यू स्टार क्लब के बीच हुआ। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में पेनॉल्टी शूट आउट में न्यू स्टार क्लब ने 7-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों ही टीमों ने बराबरी का खेल शुरू किया। गेंद कभी इस तरफ ताे कभी उस तरफ होती रही। इस बीच दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके भी मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में नहीं बदल सके। पहले हाफ की समाप्ति के बाद मुकाबला 0-0 रहा। दूसरे हाफ में दाेनों टीमों ने अच्छे तालमेल से खेलते हुए गोल करने के प्रयास किए, लेकिन इसमें भी कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। दोनों हाफ की समाप्ति के बाद मुकाबला 0-0 ही रहा। इस पर मुकाबला पेनॉल्टी शूट में पहुंच गया। इसमें बेहद कशमकश रही। अंत में न्यू स्टार क्लब ने इसमें 7-6 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एनएसयूआई के पूर्व जिला शहर अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। निर्णायक डीसी भाटिया, डैनी केशरवानी, रफीक राइन, फाेर्थ अंपायर गंगाराम चौरसिया थे। इस मौके पर शाकिर, वीरेंद्र महावते, सुधीर पांडे, रामसेवक सोनी, हेमराज बंसल, पवन वाल्मीकि, सन्ना भाईजान सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

आजका मुकाबला : प्रतियोगिताका दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसमें ओसीएल क्लब एवं टाइटन क्लब की टीमें आमने-सामने हाेगी।