हायर सेकंडरी स्कूल भवन के लिए इंतजार
कन्याहायर सेकंडरी स्कूल के भवन का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। डेडलाइन के अनुसार मार्च तक काम पूरा होना है लेकिन अभी तक इसकी छत ही नहीं भरी गई। भवन के लिए छात्राओं को अभी और इंतजार करना होगा।
आधी सदी पहले पहले नीमच-गांधीसागर मार्ग पर गर्ल्स मिडिल स्कूल बना था। समय के साथ मिडिल स्कूल से हाईस्कूल और फिर हायर सेकंडरी की कक्षाएं लगाने की सौगात मिली। मिडिल स्कूल के भवन में ही हाईस्कूल हायर सेकंडरी स्कूल की कक्षाएं लगने लगीं। इससे होने वाली परेशानी हल करने के लिए अप्रैल 2013 में हायर सेकंडरी स्कूल के लिए भवन स्वीकृत हुआ। करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत वाले भवन का निर्माण मार्च 2014 में शुरू हुआ। एजेंसी को साल भर में भवन बनाने का टारगेट दिया गया। काम की गति धीमी होने से अभी तक सिर्फ दीवारें ही खड़ी हो पाई हैं। छत बनना बाकी है। बताया जा रहा है कि अभी पूरा भवन बनने में करीब छह माह और लग सकते हैं। ऐसे में यहा नए सत्र से पढ़ाई शुरू नहीं हो पाएगी।
पुराने भवन को मरम्मत की दरकार
गर्ल्स मिडिल स्कूल के भवन को मरम्मत की दरकार है। संकुल प्राचार्य अनूप ओझा ने भवन की मरम्मत कराई है। बावजूद अभी भी दीवारों पर प्लास्टर करने, फर्श लगाने छत ठीक करने की दरकार है। बाऊंड्रीवॉल का काम भी अधूरा है।
पीआईयू-पीडब्ल्यूडी एसडीओ जतीनसिंह चुंडावत ने बताया भवन निर्माण मार्च तक पूरा हो जाना चाहिए था। ठेकेदार को कार्य जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं। कोशिश है कि काम जुलाई तक पूरा हो जाए।
जुलाई तक पूरा कराएंगे काम
कन्याशाला परिसर में निमार्णाधीन भवन।