पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जासूसी और ज्योतिष के बिजनेस के लिए भी सरकारी गारंटी पर कर्ज

जासूसी और ज्योतिष के बिजनेस के लिए भी सरकारी गारंटी पर कर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगर आप जासूसी का धंधा करना चाहते हैं या ज्योतिष विद्या का काम करने की सोच रहे हैं। इसके लिए सरकार कर्ज दिलाने तैयार है। अगर विश्वास नहीं हो रहा तो आप अपने नजदीक जिला उद्योग केंद्र जाएं। सरकार इन दो कामों के अलावा सैकड़ों नए कारोबार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कर्ज देने के लिए तैयार है। युवाओं को यह कर्ज योजना की सर्विस कैटेगरी के तहत दिए जाएंगे। सर्विस कैटेगरी की सूची में ऐसे कई धंधों को रखा गया है। इन्हें उद्योग आयुक्त द्वारा अगले महीने राज्य स्तरीय बैंकर्स मीटिंग में रखा रहा है।

जासूस, ज्योतिषी जैसी सेवाएं केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की सूची में शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में राज्य भर के जिला उद्योग महाप्रबंधकों को भेजा गया है। इसके अलावा सरकार से लोन लेकर युवा फिल्म बनाने से लेकर किराए पर हवाई जहाज भी चलवा सकते हैं।

खासकाम जिनके लिए मिलेगा कर्ज

सूचीमें फिल्म बनाने, नागरिक सर्वे किराए पर हवाई जहाज चलवाने, (चुनाव पूर्व सर्वे, प्रोडक्ट सर्वे), बीयर बार खोलने, लाइफ या जनरल इंश्योरेंस कंपनी शुरू करने, रेडियो या टेलीविजन चैनल शुरू करने, कॉलोनाइजिंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। इसके अलावा शेयर ट्रेडिंग सेंटर, स्कूल संचालन, होस्टल एवं अस्पताल शुरू करने, थियेटर, लाइव बैंड, सर्कस, म्यूजियम, खेल कोर्ट, खेल स्पर्धा का आयोजन, मैरिज ब्यूरो के लिए भी लोन मिला सकता है।

वर्तमान में राज्य के उद्योग एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बेरोजगारों को कर्ज के लिए दो योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 18 से 45 साल आयु वाले बेरोजगार व्यक्ति को 20 हजार से 10 लाख रुपए तक सरकार की गारंटी पर बैंक से बतौर कर्ज मिलता है। दूसरी स्कीम मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना है। इसमें 18 से 40 साल के युवाओं को 10 लाख से 1 करोड़ रुपए तक कर्ज के रूप में मिलते हैं। कर्ज पर सरकार अधिकतम 4 से 7 साल तक की गारंटी देती है। इन दोनों योजनाओं में युवा चाहें तो पार्टनरशिप में भी अधिकतम सीमा क्रमश: 10 लाख 1 करोड़ रुपए तक लोन ले सकते हैं। योजना के संबंध में उद्योग आयुक्त भोपाल वीएल कांताराव का कहना है कि वर्तमान में हमारे बैंकर्स 132 सर्विसेज के लिए लोन दे रहे हैं। केंद्र सरकार की सूची में जो भी नई सर्विस का जिक्र है, उन्हें अगले महीने की राज्य