चक्कर आए, जमीन पर गिरी, मौत
चक्कर आए, जमीन पर गिरी, मौत
सागर . संतरविदास वार्ड में घर में झाडू लगाते वक्त चक्कर आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। मोतीनगर पुलिस के अनुसार संत रविदास वार्ड में रहने बाबूलाल बंसल की 18 वर्षीय बेटी हेमा अपने घर में झाडू लगा रही थी, तभी वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।