रजाखेड़ी में जलेगा 41 फीट का रावण
निगम की तैयारी नहीं
रजाखेड़ी में दशहरा पर 41 फीट का रावण दहन होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। उधर नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले शहर के सबसे बड़े आयोजन को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई तैयारी नजर नहीं रही है। दशहरे को हफ्ते भर का समय ही बचा है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने शनिवार को रजाखेड़ी में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दशहरे पर राम जानकी की झांकी सजेगी। अखाड़ों का प्रदर्शन होगा। पिछले 2 सालों से पीटीसी मैदान पर नगर निगम द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभी तक रावण को सजाने-संवारने की तैयारी शुरू नहीं हो पाई है।
मेयरग्वालियर में, कहा-लौटकर तैयारी कराऊंगी - महापौरपुष्पा शिल्पी ने बताया कि वे शनिवार को ग्वालियर गई थीं। यहां मेयर कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें देशभर से मेयर आई हुई हैं। अधिकारियों को रावण दहन की तैयारियों के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को लौटकर खुद तैयारी कराऊंगी।