- Hindi News
- नवमी पर भंडारा करने श्रद्धालु पहुंचते हैं अनगढ़ देवी के दरबार
नवमी पर भंडारा करने श्रद्धालु पहुंचते हैं अनगढ़ देवी के दरबार
सागर. शहरसे 10 किलोमीटर दूर स्थित गढ़पहरा में अनगढ़ देवी का मंदिर है। मां यहां पर गुफा के अंदर विराजमान हैं। मंदिर के पुजारी महंत गोकुलदास वैष्णव बताते हैं कि यहां गुफा के द्वार पर मंदिर बनाया गया है। अष्टभुजी दुर्गा के रूप में मां की मूर्ति है। मां का यह दरबार करीब 700 साल पुराना है। नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भंडारा करवाते हैं। फोरलेन बनने से एक और सुगम रास्ता अब यहां के लिए शुरू हो गया है। वहीं सिंधी कॉलोनी में तीन दिवसीय गरबा शुरू हो गया है। झूलेलाल मंदिर एवं प्रतिमा स्थल के पास स्वर्ण कमल काली महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में रात 9 बजे से गरबा शुरू होता है। कल्पना भवन में भी रोजाना रात 9 बजे से गरबा चल रहा है। कच्छ कड़वा पाटीदार भवन में कच्छ कड़वा पाटीदार समाज द्वारा गरबा कराया जा रहा है। यहां रोजाना रात 8.30 बजे से रिहर्सल जारी है। इतवारी टौरी स्थित नवयुवक काली कमेटी झांकी स्थल पर 8 बजे आरती होगी। सार्वजनिक दुर्गा मंडल पुरव्याऊ टौरी पर रविवार को रात 8 बजे संध्या आरती एवं रात 12 बजे शयन आरती होगी। कालीजी भैयाजी वैद्य झांकी स्थल पर रविवार को मां कात्यायनी के रूप के दर्शन होंगे। रात में 8 बजे संध्या आरती एवं शयन आरती रात 1 बजे होगी।
सुरासम्पूर्ण कलशं रूधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे।
अनगढ़ देवी दरबार