- Hindi News
- निगमकर्मी और कंप्यूटर शाखा प्रभारी में मारपीट, गाली गलौज
निगमकर्मी और कंप्यूटर शाखा प्रभारी में मारपीट, गाली-गलौज
रिहाइशी इलाके में टॉवर लगाने का विरोध, निगम में हंगामा
विवाद के बाद एस्सेल टीम को लोगों ने पीटा
भगवानगंज के मोमिनपुरा इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई एस्सेल बिजली कंपनी की सतर्कता टीम से विवाद के बाद शनिवार को लोगों ने पिटाई कर दी। बमुश्किल टीम में शामिल कर्मचारी यहां से बचकर निकल सके। कंपनी की बद्तर सेवाओं से नाराज लोगों ने बाद में कैंट थाने और कलेक्टर एके सिंह से कर्मचारियों की शिकायत की।
मीटर चैकिंग अभियान के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे भगवानगंज के मोमिनपुरा में एस्सेल कंपनी के कर्मचारियों का मीटर चैकिंग को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया। हो-हल्ला सुन मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कर्मचारियों से जमकर मारपीट की। इस दौरान वार्ड के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे कर्मचारियों को भीड़ से बचाकर निकाला। स्थानीय राशिद खान ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी पिछले कई दिनों से मोमिनपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 4 बजे से 6 बजे तक लोगों के दरवाजे खटखटाकर मीटर की चैकिंग के नाम पर परेशान कर रहे हैं। दरवाजे खुलते ही घरों में घुसकर लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए अभद्रता और बदसलूकी करने लगते हैं। शनिवार सुबह 60 वर्षीय अंजुम के घर में 8-10 लोग घुस आए थे। इससे महिला एकदम से घबरा गईं और उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। राशिद ने बताया कि एक अन्य महिला धक्का-मुक्की के दौरान जमीन पर गिर पड़ी थी। उसे पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद मोहल्ले के लोग गुस्से में गए थे। घटना के बाद आक्रोशित लोग एस्सेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कैंट थाने पहुंच गए और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। बाद में लोगों ने घटना से संबंधित शिकायती आवेदन थाने में दिया। दोपहर में करीब दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष कलेक्टोरेट पहुंचे और एस्सेल के खिलाफ कलेक्टर एके सिंह को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने ज्ञापन में कंपनी के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
... और इधर
सागर. टाॅवर का विरोध दर्ज करने नगर निगम पहुंचे लोग।
लाजपतपुरा शनिचरी वार्ड के लोगों ने निगम आयुक्त चेंबर के बाहर की नारेबाजी
सागर. एस्सेल के कर्मचारियों की धक्कामुक्की से घायल महिला अपनी चोट दिखाते हुए।
चोरी पकड़ी तो हमला कर दिया, महिला गार्ड को भी प