पुलिस जीप ने कार को टक्कर मारी
सागर. डिंपलपेट्रोल पंप के पास पुलिस की जीप और इंडिगो कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में इंडिगो कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। पुलिस वायरलेस शाखा की जीप क्रमांक एमपी 03- 0609 कगदयाऊ घाटी की तरफ जा रही थी। मोड़ पर जीप ने सामने से रही इंडिगो कार क्रमांक एमपी 15 सीए- 4745 को टक्कर मार दी। घटना में कार के आगे का बंपर टूट गया। कार गुप्ता बस सर्विस के संचालक मनोज कुमार गुप्ता की है।
डिंपल पेट्रोल पंप के पास हुई घटना