पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट के बाहर से भागे आरोपी पर 15 हजार का इनाम

कोर्ट के बाहर से भागे आरोपी पर 15 हजार का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर . आईजीपंकज श्रीवास्तव ने जिला कोर्ट के बाहर से भागे सजायाफ्ता अपराधी गोविंद सिंह गोरखी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पहले एसपी सचिन अतुलकर ने आरोपी को पकड़ने पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसे निरस्त करते हुए इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। गोरखी सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे एक अगस्त को सागर पेशी पर लाया गया था। वह उसी दिन सुबह पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ सागर जिले के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं। आईजी ने बताया कि अपराधी को गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करवाने पर यह राशि बतौर पुरस्कार दी जाएगी।