- Hindi News
- कैंट क्षेत्र में सड़क पर खड़ा मिला वाहन तो काटा जाएगा चालान
कैंट क्षेत्र में सड़क पर खड़ा मिला वाहन तो काटा जाएगा चालान
अब कैंट क्षेत्र में वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने वालों की जेब हल्की होगी। कैंट बोर्ड प्रशासन ने स्वच्छता के साथ-साथ अव्यवस्थित खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को सदर इलाके में ऐसे 24 वाहनों के चालान काटे गए। कैंट सीईओ राहुल आनंद शर्मा के अनुसार झांसी रोड और सदर बाजार में वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था का माहौल बन रहा था।
कई वाहन काफी समय से एक ही जगह पर रखे दिखते थे। स्वास्थ्य प्रभारी आरके उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो कि ऐसे वाहनों पर नजर रखेगी। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चालान चस्पाने की कार्रवाई की जा रही है। 2 हजार रुपए का जुर्माना तय किया गया है। शनिवार को ट्रक, बस, ऑटो जीप के चालान काटे गए। जुर्माना भरने पर प्रकरणों को कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।
वाहनचालक ने दिखाया विधायक का रौब
कबूलापुलके पास एक वाहन चालक ने चालानी कार्रवाई से बचने टीम को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का रौब दिखाया। जैसे ही चालान काटा जाने लगा तो चालक ने कहा कि यह नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का वाहन है। इसके बाद टीम के सदस्य वहां से चले गए।
कैंट प्रशासन की कार्रवाई, 24 वाहनों के चालान काटे