चंद्रशेखर वार्ड से बाइक चोरी
सागर . मोतीनगरपुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वर्धमान कॉलोनी में रहने वाले उमेश चौबे 13 जनवरी को चंद्रशेखर वार्ड में बाइक क्रमांक एमपी 15 एमडी- 2113 खड़ी कर कहीं चले गए थे। वापस आकर देखा तो बाइक गायब थी। उन्होंने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को मोतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।