- Hindi News
- बारूद कांड की अंतिम बहस पूरी, अब फैसले की बारी
बारूद कांड की अंतिम बहस पूरी, अब फैसले की बारी
जिला न्यायालय में चल रहे बारूद कांड मामले में अंतिम बहस शुक्रवार को पूरी हो गई। 1 अक्टूबर तक केस से जुड़े पक्षकार या उनके वकील लिखित बहस या अन्य कोई दस्तावेज कोर्ट में जमा करा सकते हैं। दीपावली के पहले मामले में फैसला आने के आसार हैं। अंतिम बहस की शुरुआत शासन की तरफ से नियुक्त विशेष लोक अभियोजक सतीशचंद्र रावत ने की थी। इसके बाद आरोपियों के वकीलों की बहस चली। यह मामला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हृदयेश की कोर्ट में चल रहा है। फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बारूद कांड का खुलासा वर्ष 2010 में सागर से हुआ था। मामले के पांच राज्यों से तार जुड़े हुए हैं। न्यायालय में 69 गवाहों के बयान लिए गए थे। पुलिस ने पांच हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया था। मुख्य आरोपी हेड़ा दंपती की ओर से छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहित राजस्थान के 6 वकील पैरवी कर रहे हैं।
कब-कबक्या हुआ
>अक्टूबर 2010 में नरयावली थाना प्रभारी बीएम द्विवेदी को राजस्थान के धौलपुर से सड़ेरी गांव के लिए रवाना हुए बारूद से लदे 6 ट्रक लापता होने की जानकारी मिली थी।
> 1 जुलाई 2010 को सागर जिले के बहेरिया थाने में मामले की एफआईआर दर्ज हुई। जांच में खुलासा हुआ कि आरकेसीएल धौलपुर राजस्थान का 60 ट्रक बारूद गायब है।
> इसके बाद बारूद कहां-किसे बेचा गया पड़ताल शुरू हुई। मामले से संबंधित दस्तावेजों आरोपियों की तलाश में टीमें मप्र के अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश गुजरात के विभिन्न शहरों में भेजी गई।
> मामले में भीलवाड़ा के रहने वाले मुख्य आरोपी शिवचरण हेड़ा उनकी प|ी दीपा हेड़ा, जयपुर के जयकिशन आसवानी, आरईसीएल धौलपुर के एमडी बीडी अग्रवाल, डायरेक्टर के एडवर्ड बीके गर्ग के अलावा गोपाल शाक्यवार, राजेंद्र चौबे, सागर के देवेंद्र सिंह ठाकुर, अलख दास गुप्ता को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
> आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ सागर और उत्तरप्रदेश राज्य की ललितपुर कोर्ट में एक साथ चालान पेश किए गए।
नगर संवाददाता . सागर
जिला न्यायालय में चल रहे बारूद कांड मामले में अंतिम बहस शुक्रवार को पूरी हो गई। 1 अक्टूबर तक केस से जुड़े पक्षकार या उनके वकील लिखित बहस या अन्य कोई दस्तावेज कोर्ट में जमा करा सकते हैं। दीपावली के पहले मामले में फैसला आने के आसार हैं। अंतिम बहस की शुरु