- Hindi News
- झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में धांधली का आरोप
झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में धांधली का आरोप
हाल ही में हुए झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में समाज के लोगों ने धांधली बरते जाने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत शनिवार को एसडीएम से की गई है। ज्ञापन सौंपकर चुनाव दोबारा कराए जाने की समाज के लोगों ने की है। ज्ञापन में कहा गया है कि चुनाव के लिए गठित सात सदस्यीय कमेटी ने बंद कमरे में बैठकर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली है, जो मान्य नहीं है। इसमें ट्रस्ट के संविधान का पालन नहीं किया गया है। चुनाव मतदान प्रणाली और पारदर्शिता के साथ दोबारा कराए जाएं। कमेटी के इस निर्णय से सिंधी समाज आहत है।
ज्ञापन देने वालों में पूरनलाल छाबड़ा, अविनाश गंगवानी, सुनील ईदनानी, ओम दरयानी, मुरली सुंदरानी, सच्चानंद पंजवानी, राजपाल शामिल हैं। इधर, इस मामले में पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार धामेचा का कहना है कि चुनाव में सामूहिक सहमति से निर्विरोध हुए हैं। इसलिए मतदान की नौबत नहीं आई।
सिंधी समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, दोबारा चुनाव कराने की मांग