- Hindi News
- रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने थामी झाडू, स्टेशन पर की सफाई
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने थामी झाडू, स्टेशन पर की सफाई
सागर . प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेल विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने शनिवार को भी स्टेशन परिसर और टीआरडी डिपो में साफ-सफाई की। करीब तीन घंटे चले अभियान के दौरान यात्रियों को सफाई के प्रति सजगता बरतने की सलाह दी गई। स्टेशन प्रबंधक सुशील माथुर ने बताया कि अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगा। जबलपुर से आए सहायक मंडल अभियंता एमए सिद्दकी ने सफाई अभियान की सराहना की। इस अवसर पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद खान, श्रीराम, एसके खरे, मोहम्मद अय्यूब, आरके बाथरे, बीके चौबे, चंदन सिंह, राजेंद्र कुमार, गिरवर सिंह, मोहम्मद असलम, हरिराम, वीरेंद्र उपस्थित थे।