पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से बाहर किए जाएंगे सुअर : राय

शहर से बाहर किए जाएंगे सुअर : राय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से बाहर किए जाएंगे सुअर : राय

बीना | शहरके सुअरों को 15 दिन में शहर से बाहर किया जाएगा। स्वाइन फ्लू की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर यह आदेश विधायक महेश राय ने दिए। प्रताप वार्ड पार्षद संजय सिंह ने गंदी बस्तियों में सुअरों के आतंक को लेकर नगरपालिका में आवेदन दिया था। जिसमें बताया गया था कि पालतू मवेशी के रूप में सुअर वार्डों में जहां-तहां घूमते रहते हैं। ये गंदगी और बीमारियां दोनों फैलाते हैं। इसलिए इन्हें बाहर किया जाए। विधायक महेश राय ने बताया कि सुअरों को जंगली क्षेत्र में भेजने के लिए सीएमओ से कहा है। सागर से प्रशिक्षित व्यक्तियों को बुलाकर सुअर पकड़े जाएंगे।