मकरोनिया चौराहे पर सिपाही से मारपीट
सागर | मकरोनियाचौराहे पर बाइक खड़ी करने को लेकर सिपाही का तीन युवकों से विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार लगभग डेढ़ बजे हनी कुमार ने चौराहे के पास बाइक खड़ी की, तभी सिपाही अजय शंकर आया और बाइक हटाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक होने लगी। हनी के दो और सहयोगी गए। विवाद इतना बढ़ता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान हनी ने सिपाही को मार दिया। पुलिस ने सिपाही की रिपोर्ट पर हनी दो अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। उधर हनी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सिपाही की शिकायत की है। इसमें कहा है कि सिपाही एक हजार रुपए की मांग कर रहा था। मना करने पर उसने मारपीट कर दी।