पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाब कॉलोनी के पार्क पर अतिक्रमण की शिकायत

गुलाब कॉलोनी के पार्क पर अतिक्रमण की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीनगर वार्ड की गुलाब कॉलोनी में स्थित पार्क पर एक व्यक्ति ने दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है।

वार्ड के निवासी एसएल चौरसिया ने इस संबंध में निगमायुक्त रणवीर कुमार से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।चौरसिया ने शिकायत में बताया कि इस पार्क पर 10 वाई 60 एरिया में पक्की दीवार बनाई गई है। जिसका निर्माण एनके बादल ने कराया है। कॉलोनी के लाेगों ने 3-4 बार निगम में शिकायत की, इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पूर्व में विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्क की बाउंड्रीवाल के लिए 1 लाख रुपए की राशि मंजूर की थी। वार्ड पार्षद चेतना हेमंत यादव का कहना है कि अतिक्रमण के संबंध में शिकायत मिली थी। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त से मिलेंगे।