पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूद्रसागर में संस्थाओं के साथ विद्यार्थियों का श्रमदान

रूद्रसागर में संस्थाओं के साथ विद्यार्थियों का श्रमदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | रूद्रसागरपर चल रहा श्रमदान अभियान में जन सहयोग के साथ-साथ मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है। दो जेसीबी दो पोकलेन की मदद से भी मिट्टी मलबा निकाला जा रहा है।

रूद्रसागर श्रमदान अभियान मंे श्रमदान के साथ-साथ शैक्षणिक अन्य संस्थाओं तथा आमजन द्वारा सहयोग राशि भी प्रदान की जा रही है। रविवार को संस्था सेवा सारथी ने 11 हजार रुपए सहयोग राशि की वहीं ग्राम मंगरोला से 10 ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर श्रमदान में सहयोग किया गया। लक्ष्मी विद्या मंदिर, संत डीएस स्कूल, संत दयानंद सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल, सप्त सागर विकास मंडल सदस्य, प्राचार्य बाबूलाल शर्मा, प्राचार्य योगेश शर्मा सहित विद्यार्थियों ने श्रमदान किया

आजये संस्थाएं श्रमदान करेंगी

मंगलवारको एसके हायर सेकंडरी, मप्र जन अभियान परिषद की नवाकंुर संस्थाएं, चित्रांश जन कल्याण सेवा समिति, रामपति सोसायटी एजुकेशन, मप्र बैरवा सांस्कृतिक परिषद अादि संस्थाएं श्रमदान करेंगी।