साइकिल को दिया बाइक का लुक
कुछनया करने की धुन में एक युवक ने सामान्य साइकिल काे बाइक का लुक दे दिया। किशोरों के आकर्षण का केंद्र बनी ये साइकिल शुक्रवारी निवासी युवक शेख उस्मान ने मोडिफाई की है। इस साइकिल में बाइक की तरह दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक फिट किए गए हैं। जो तेज गति से चलती साइकिल को ब्रेक लगाते ही एक दम से स्थिर कर देते हैं।
उस्मान के अनुसार ये साइकिल स्टंट करने के लिए बहुत मुफीद है। प्रशिक्षित व्यक्ति की देखरेख में किशोरवय लड़के इस मोडिफाई साइकिल को अगले और पिछले पहिए पर खड़ा सकते हैं। उन्होंने मोपेड की तरह साइकिल में एक लंबी सीट फिट की है। जिस पर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं। उस्मान के अनुसार इस 6 हजार रुपए की साइकिल को मोडिफाई करने में करीब 4 हजार रुपए का खर्च और आया है।
धुन
सागर. भास्करऑफिस में साइकिल दिखाते शेख उस्मान।