- Hindi News
- 20 फरवरी तक बैंक खाता लिंक कराएं वरना गैस पर सब्सिडी नहीं : कलेक्टर
20 फरवरी तक बैंक खाता लिंक कराएं वरना गैस पर सब्सिडी नहीं : कलेक्टर
जिलेमें डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी) की धीमी रफ्तार को देखते हुए कलेक्टर अशोककुमार सिंह ने नागरिकों के लिए फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिन एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपना खाता अब डीबीटीएल से लिंक नहीं कराया है। वे इसे तत्काल लिंक करा लें। अगर उन्होंने 20 फरवरी तक खाता लिंक नहीं कराया तो उन्हें सब्सडाइज्ड रीफिल नहीं मिलेगा। इससे पहले उन्होंने जिले के बैंकर्स और गैस एजेन्सी संचालकों की एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने डीबीटीएल लिंक योजना की समीक्षा की।
मोबाइल पर जाना जा सकता है खाता लिंक हुआ या नहीं
इधरपेट्रोलियम मंत्रालय ने डीबीटीएल कनेक्शन से उनका आधार नंबर लिंक हुआ है या नहीं। इसे जानने के लिए एक मोबाइल नंबर *99*99# जारी किया है। उपभोक्ता को इस नंबर को अपने मोबाइल नंबर पर डायल करना होगा। जहां से उसे लिंकेज संबंधी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800233555 पर भी लिंकेज और सब्सिडी के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
एजेंसी संचालकों को 80% लिंकेज का लक्ष्य दिया
बैठकमें कलेक्टर ने बैंक और गैस एजेन्सी संचालकों को 20 फरवरी तक 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को डीबीटीएल स्कीम से लिंक करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि जिले में इस स्कीम का काम धीमा है। अब तक 60 प्रतिशत उपभोक्ता ही इससे जुड़े है। यह स्थिति संतोषजनक नहीं है। डीबीटीएल के संबंध में एजेंसियां व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उपभोक्ताओं के संदेहों को यथा संभव दूर करेें। लोगों को बताए कि इस स्कीम से जुड़ने के बाद उनके खाते में एडवांस में 568 रुपए सब्सिडी के रूप में जाएंगे।