- Hindi News
- बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने जिला अस्पताल में भेजा था जननी सुरक्षा योजना का केस
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने जिला अस्पताल में भेजा था जननी सुरक्षा योजना का केस
^सीएमएचओ कार्यालय से हमें 10 लाख रुपए की राशि का चेक जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिए मिल गया है। नए सिरे से नोडल अधिकारी को बनाने, बैंक अकाउंट वगैरह खुलवाने की प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। -डॉ. एसपी सिंह, सहायकअधीक्षक, बीएमसी, सागर
^यदि कुछ समस्या है और बीएमसी प्रबंधन पत्र देते हैं या मौखिक चर्चा करते हैं तो 31 जनवरी तक के प्रकरणों में हम जिला अस्पताल से भुगतान करा देंगे। -डॉ. इंद्राज सिंह, सिविलसर्जन, सागर
प्रसूताओं को नहीं मिली जननी सुरक्षा की राशि
सिटी रिपोर्टर|सागर
बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने वाली प्रसूताओं को एक से डेढ़ महीने के बाद भी शासन की जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कॉलेज ने प्रकरण बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से संबंधित कर्मचारी उन्हें वापस बीएमसी भेज रहे हैं। खुरई निवासी किरण पति धनराज प्रजापतिका सीजर 17 जनवरी को किया गया था। 26 जनवरी को किरण को डिस्चार्ज करते हुए जननी सुरक्षा का प्रकरण बनाकर बीएमसी के अधिकारियों ने जिला अस्पताल भेज दिया था। जिला अस्पताल मेंशनिवार को संबंधित कर्मचारियों ने कहा कि प्रसव बीएमसी में हुआ था तो योजना की राशि का चेक भी वहीं से मिलेगा। प्रसूता किरण की सास कमला बाई विट्ठल नगर वार्ड की कुसुमरानी सेन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल कई बार जा चुके हैं। फिर भी जननी सुरक्षा योजना की राशि का चेक नहीं मिल पा रहा है।