पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल बीएमसी में सर्दी जुकाम के एक एक मरीज का दर्ज हो रहा रिकॉर्ड

जिला अस्पताल बीएमसी में सर्दी-जुकाम के एक-एक मरीज का दर्ज हो रहा रिकॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जिला अस्पतालकी ओपीडी के 16 नंबर कमरे में स्वाइन फ्लू कक्ष स्थापित

{नहींमिलाअब तक एक भी संदिग्ध मरीज

हैल्थरिपोर्टर | सागर

स्वाइनफ्लू के चार मामले सामने आने और इनमें से एक की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में गया है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाले सर्दी-जुकाम के एक-एक मरीज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय से रोजाना वरिष्ठ कार्यालय को यह जानकारी भेजी जा रही है।

प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद प्रत्येक जिला मुख्यालय को सर्दी-जुकाम, निमोनिया स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों पर विशेष ध्यान देने, रिकॉर्ड रखने ऐसे मरीजों के साथ विशेष एहतियात रखने के स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा संचालनालय ने निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आेपीडी संबंधित विभागों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों वाले तथा सर्दी-जुकाम के एक-एक मरीज की एंट्री की जा रही है। हर विभाग में अलग से रजिस्टर रखवाए गए हैं। रोजाना शाम को इसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी जाएगी।

जिला अस्पताल में विशेष कक्ष बनाया

जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू के मामलों में मरीजों के परीक्षण के लिए 16 नंबर कमरे में अलग से व्यवस्था की गई है। मेडिसिन ओपीडी में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का परीक्षण, उपचार परामर्श की व्यवस्था की गई है। यहां पर अलग से एंट्री रजिस्टर रखे गए हैं। इनमें सर्दी-जुकाम, वायरल सहित निमोनिया स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसके अलावा, स्त्री रोग विभाग, शिशु वार्ड ओपीडी, ईएनटी की ओपीडी में भी रिकॉर्ड मेन्टेन करने के लिए रजिस्टर रखे गए हैं। शाम को सभी विभागों के रजिस्टर की संक्षिप्त जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। वे ई-मेल के जरिए वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी भेज रहे हैं।

लोग घबराएं नहीं, इलाज की व्यवस्थाएं हैं

Ãस्वाइनफ्लू के मामले में विशेष एहतियात बरता जा रहा है। सर्दी-जुकाम से लेकर संदिग्ध लक्षणों वाले हर मरीज का रिकॉर्ड रखा जा रहा हैं। लोग घबराएं नहीं। स्वाइन फ्लू की दवा इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। दूसरी ओर अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। वैसे जागरुकता सजगता से स्वाइन फ्लू का बचाव किया जा सकता है। -डॉ. इंद्राज सिंह, सिविल सर्जन, सागर

रिकॉर्ड रखने के निर्देश आए हैं

Ãस्वाइनफ्लू के लिए वार्ड बनाया गया है। मुख्यालय से सर्दी-जुकाम वायरल के मरीजों का रिकॉर्ड रखने के निर्देश आए हैं। सोमवार से मेडिसिन विभाग की ओपीडी सहित संबंधित विभागों के रजिस्टर में ऐसे मरीजों का रिकॉर्ड रखना शुरू कर दिया गया है। हमारे यहां 10 पलंग का स्वाइन फ्लू वार्ड भी खोला गया है। -डॉ. आरएस वर्मा, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक बीएमसी सागर