हफ्तावार नशिश्त हुई
सागर | अदबीसंस्था बज्मे दाग की हफ्तावार नशिश्त डॉ. गजाधर सागर की अध्यक्षता में हुई। तरह मिसरे दरवाजा खोलने के लिए घर कार घर उठा पर गजलें कही गईं। गजल कहने वालों में खालिद तिरंगा, दिलशाद सागरी, अमित आठिया, अबरार अहमद, राधाकृष्ण व्यास, सुबोध श्रीवास्तव, शफीक अनवार आदि शामिल हैं। संचालन सिराज सागरी ने किया। आभार शफीकलाल बाबू ने माना।