- Hindi News
- फल विक्रेताओं को बैठाने से मंडी समिति का इंकार
फल विक्रेताओं को बैठाने से मंडी समिति का इंकार
कम से कम साल भर बाद बन पाएगा मार्केट
मंडीसचिव एचडी अहिरवार के मुताबिक पुरानी सब्जी मंडी को मार्केट के रूप में डेवलप करने के लिए भोपाल पत्र भेजा है। समिति की 11 दिसंबर और 11 जून 2014 को हुई बैठक के प्रस्ताव में लिए गए निर्णय अनुसार पुरानी सब्जी मंडी प्रांगण को मार्केट के रूप में विकसित करने के लिए समिति के निर्णय स्वीकृति के लिए प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड भोपाल को योजना स्वीकृति के लिए भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही यहां पर डेवलपमेंट का काम शुरू हो पाएगा। पहले बिल्डिंग बनेगी। इसके बाद लाइसेंस वाले फल विक्रेताओं को भी यहां दुकानें अलॉट कर दी जाएंगी। इसमें एक साल तो लग ही जाएगा। वैसे पिछले साल विस्थापन की प्रक्रिया की शुरुआत में यहां जो प्लेन एवं खुली पड़ी जगह है, वहां पर कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, अभी भी यह खाली ही पड़ी है।
मंडी वाला चैप्टर क्लोज, हॉकर्स जोन में बैठें
कलेक्टरअशोक कुमार िसंह का कहना है िक कटरा के फल विक्रेताओं को विस्थापन के लिए पुरानी सब्जी मंडी में जगह वाला चैप्टर अब क्लोज हो चुका है। हमने 6 हॉकर्स जोन तय किए थे, इसकी जानकारी भी उनको दी जा चुकी है। सभी को वहीं बैठना होगा, लेकिन वह बैठ ही नहीं रहे हैं। अगर बैठना चाहें तो जोन बने हुए हैं, नहीं तो उनकी मर्जी।
सागर . कटरा बाजार में विजय टॉकीज रोड और अन्य स्थानों पर फल तथा सब्जी के ठेले फिर से लगने लगे हैं।
प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि ध्यान ही नहीं दे रहे
फुटकरहाथ ठेला संघ के कमल सूर्यवंशी बताते हैं कि पहले लोकसभा एवं बाद में महापौर चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुले मंच से कहा था कि कटरा के फल विक्रेताओं के विस्थापन की उचित व्यवस्था की जाए। शहर से जुड़ी हुई सीमा में इनका बाजार बनाया जाएगा, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। विजय खटीक, आशीष खटीक, कन्हैया खटीक बताते हैं कि कलेक्टर ने जो हॉकर्स जोन हमें विस्थापित करने के लिए चुने वह सभी देशी शराब दुकानों के सामने हैं। चाहे गोला कुआं, संजय ड्राइव हो या फिर मोतीनगर। लिहाजा सभी ने एक स्वर में यहां बैठने से इंकार कर दिया। संघ के अध्यक्ष पप्पू खटीक का आरोप है कि पुरानी सब्जी मंडी कबाड़खाने के पीछे वाली जगह पर मंडी बोर्ड ने बैठाने से ही लिखित में इंकार कर दिया है।
इसके बावजूद किसी ने हमारे विस्थापन की व्यवस्था नहीं की है। नए महापौर अभय दरे ने भी आश्वासन ही दिया, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। यही हाल नगर विधायक शैलेंद्र जैन का भी है। निगमायुक्त रणवीर सिंह का रवैया भी सकारात्मक नहीं है।
संदीप तिवारी | सागर
पुरानीसब्जी मंडी में कटरा बाजार से विस्थापित फल विक्रेताओं को बैठाया जाना संभव नहीं है। लिहाजा निवेदन है कि विस्थापित फल सब्जी विक्रेताओं को अन्य किसी स्थान पर विस्थापित करने का कष्ट करें। स्पष्ट शब्दों में उक्ताशय का पत्र कृषि उपज मंडी समिति सागर के सचिव एचडी अहिरवार ने कलेक्टर एके सिंह को भेजा है। यह पत्र आरटीआई में फल विक्रेताओं के हाथ लगा है। इसी से यह बात भी उजागर हो गई है कि इनके साथ साल भर से सिर्फ आश्वासन देने एवं तिरस्कृत करने का काम ही किया जा रहा है। फल सब्जी विक्रेता तो खुले आम यह आरोप भी लगाते हैं कि मुख्यमंत्री के कहने के बावजूद हमारे विस्थापन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वजह साफ है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सब चाहते हैं कि हम सब भूखे ही मर जाएं। गौरतलब है कि जनवरी 2014 में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के चलते कटरा क्षेत्र के चारों ओर फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को सड़क किनारे से हटा दिया गया था। कुछ विस्थापित हो गए तो कुछ ने कारोबार ही छोड़ दिया। इन्हीं में से 50 फल विक्रेताओं की व्यवस्था अब तक किसी ने स्थाई तौर पर नहीं की है। वह रोजी-रोटी की जुगाड़ में यहां से वहां हाथठेले लिए दौड़ लगाते नजर आते हैं।