पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिद्धार में मिली वृद्धा के परिजन सामने अाए

हरिद्धार में मिली वृद्धा के परिजन सामने अाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. हरिद्वार कुंभ में भटकी सागर की एक वृद्ध महिला के परिजन मिल गए हैं। दैनिक भास्कर में इस बारे में मय फोटो के समाचार प्रकाशित होने के बाद इस महिला के परिजन मोतीनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला का नाम रूपरानी पति शिब्बू कोरी है। वे अंबेडकर वार्ड में रहती हैं। परिजनों ने बताया कि रूपरानी कुछ दिन पहले वार्ड के कुछ परिचितों के साथ हरिद्धार कुंभ में स्नान के लिए गई थी।
जहां वे भीड़-भाड़ में गुम हो गई। वे कुछ दिन पहले ही गई थी इसलिए हम लोगों ने समझा कि वे अपने साथियों के साथ सुरक्षित होंगी। लेकिन अखबार से जानकारी मिली। वे भटक गई हैं और अपने घर का पता नहीं बता पा रही। उनके बेटे बबलू ने बताया कि रूपरानी को याददाश्त जाने की बीमारी है। इसलिए वे घबराहट में सबकुछ भूल गई होंगी।

डायल-100 से निभाई सराहनीय भूमिका : रूपरानी की गुमशुदगी में डायल-100 की सराहनीय भूमिका रही। जैसे पुलिस कंट्रोल रूम में इस महिला के परिजनों ने सूचना दी तो मोतीनगर थाने में तैनात 100 का वाहन खोजते-खाेजते रूपरानी के घर पहुंच गया। जहां से वे उसके परिजनों को अपने साथ थाने ले आए।
उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों व हरिद्वार कुंभ की पुलिस से उनका मिलान कराया गया। जिसमें ये पुष्टि हुई कि गुमशुदा महिला सागर के इसी परिवार से है। डायल 100 के प्रभारी आरकेएस चौहान ने बताया कि हरिद्वार पुलिस ने सागर आ रहे जत्थे के साथ इस महिला को भेजने की बात कही। डायल-100 के सदस्य उमाकांत तिवारी ने बताया कि महिला के परिजन खोजना बड़ा चैलेंज था। सुबह अखबार में फोटो देखने के बाद उसके परिजन खुद ही सामने आ गए।


खबरें और भी हैं...