- Hindi News
- महापौर री डिजाइन करेंगे तीन बत्ती का सेंट्रल वर्ज
महापौर री-डिजाइन करेंगे तीन बत्ती का सेंट्रल वर्ज
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हो सकता है अपना सागर
सागरभी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल हो सकता है। मुंबई में हुई कार्यशाला से लौटे निगमायुक्त रणवीर कुमार के अनुसार यह पूरा काॅन्सेप्ट झुग्गी मुक्त शहर और स्वच्छता पर आधारित है। जिन शहरों में ये दोनों काम संभव हैं, उन्हें स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी है।
महापौर इंजीनियर अभय दरे ने बताया कि सागर इसलिए स्मार्ट सिटी बन सकता है, क्योंकि यहां झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को राजीव आवास योजना के तहत 780 आवास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 70 करोड़ के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है। दरे ने बताया कि वे खुद 20 से 22 फरवरी तक मुंबई में होंगे, जहां केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस स्मार्ट सिटी पर प्रेजेंटेशन देंगे।
सागर | महापौरइंजीनियर अभय दरे ने तीनबत्ती सौंदर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। सेंट्रल वर्ज को देख वे बेहद खफा हुए। उन्होंने कंसल्टेंट ‘हुजूर एंड हुजूर’ की इस डिजाइन ड्रांइग पर कड़ी आपत्ति ली। उन्होंने कहा कि काम गलत हुआ है, लेकिन इस पर आई लागत व्यर्थ जाए। इसलिए सेंट्रल वर्ज का री-डिजाइन किया जाएगा। इसे लाइट इफैक्ट छोटी रैलिंग से आकर्षक बनाएंगे। सड़क बनने के बाद करीब 1 फीट ऊंचाई बढ़ जाएगी, जिससे सेंट्रल वर्ज की हाइट कुछ कम होगी। शहर की मुख्य सड़क पर इतना लंबा- चौड़ा सेंट्रल वर्ज डिजाइन-ड्राइंग करना कतई ठीक नहीं है।
फन्नूंसाकुआं से पानी निकालने के लिए स्पेस छोड़ेंगे : रविवारको तीनबत्ती सौंदर्यीकरण काम का जायजा लेने पहुंचे महापौर ने फन्नूंसा कुआं देखा। उन्होंने बताया कि इस ऐेतिहासिक कुएं को स्लैब से ढंककर केवल इतना स्पेस छोड़ा जाएगा, जिससे कि पानी निकाला जा सके। गौरमूर्ति के पास विद्युत डीपी, मंदिर पेड़ों को काटने के संबंध में भी जल्द आम सहमति की बात कही।