पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएमसी में इन्वर्टर की बैटरी जली, आज नहीं हो पाएंगी एक्सरे, सोनोग्राफी जांचें

बीएमसी में इन्वर्टर की बैटरी जली, आज नहीं हो पाएंगी एक्सरे, सोनोग्राफी जांचें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Ãबैटरीजल जाने से जनरेटर ऑटोमेटिक चालू नहीं हो सकेगा। इनवर्टर सिस्टम भी ठप हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के उपाय किए जा रहे हैं। दो बैटरी चार्ज कराने के लिए भेजी गई हैं। हालांकि यदि इनसे इनवर्टर चालू नहीं हुआ तो मंगलवार को जांचें कराने में दिक्कत तो होगी ही। -डॉ. एसपी सिंह, सहायक अधीक्षक, बीएमसी सागर

हैल्थ रिपोर्टर | सागर

बुंदेलखंडमेडिकल कॉलेज की ओपीडी सहित अस्पताल की कई इकाइयों में व्यवस्थाएं ठप हो सकती हैं। कारण बिजली कंपनी ने क्षेत्र में 6 घंटे बिजली बंद रखने की सूचना दी है तो दूसरी ओर गत शाम बीएमसी के जनरेटर रूम के इन्वर्टर की बैटरियां जल गई हैं।

एस्सेल केईआई बिजली कंपनी आरएपीडीआरपी योजना कार्यों के तहत मंगलवार को मेडिकल कॉलेज फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। दूसरी ओर रविवार शाम को बीएमसी के जनरेटर रूम में लगे ऑटोमेटिक इन्वर्टर की दो बैटरी ब्लॉस्ट हो गई थीं। इस कारण बिजली गुल होने की स्थिति में जनरेटर रूम से बैकअप नहीं मिल सकेगा। एक बैटरी पूर्व में खराब हो चुकी है। बाकी तीन बैटरियों के बल पर जनरेटर चालू नहीं हो सकता। कुल मिलाकर कॉलेज का डीबी सिस्टम फेल हो गया है।

मंगलवार को बिजली बंद के दौरान जनरेटर चालू नहीं होने से इमरजेंसी ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग में सोनोग्राफी जांचें तथा एक्सरे मशीनें भी नहीं चल सकेंगी। सेंट्रल लैब में भी कुछ जांच प्रभावित हो सकती हैं। कुल मिलाकर बिजली के अभाव में वे सारी मशीनें जो बिजली से ही संचालित होती हैं ठप रहेंगी।