- Hindi News
- नन्हें मुन्हें बच्चों से सजा केवी ढाना का वार्षिकोत्सव
नन्हें-मुन्हें बच्चों से सजा केवी ढाना का वार्षिकोत्सव
सागर | केंद्रीय विद्यालय ढाना का वार्षिकोत्सव 9 फरवरी को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले स्कूल प्रभारी प्राचार्य सरिता सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एम शाहनवाज, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विशिष्ट अतिथि टी. शाहनवाज का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उनके माता-पिता मौजूद थे। कार्यक्रम के आखिर में सीनियर शिक्षक डीके तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया।