सागर। स्टेट बार कौंसिल के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश पांडे का गृह नगर आगमन होने पर जोरदार स्वागत किया गया। सिदगुवां से रैली निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत हुआ। रैली दीनदयाल नगर, मकरोनिया, सिविल लाइंस, कालीचरण चौराहा, जिला न्यायालय, परकोटा होते हुए तीनबत्ती पहुंची। यहां पांडे ने गौर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
स्वागत रैली में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। जिला न्यायालय में वकीलों की तरफ से स्वागत समारोह हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सागर के वकीलों के प्यार और स्नेह की बदौलत ही बुंदेलखंड को यह गौरव प्राप्त हुआ है। मैं अंतिम सांस तक वकीलों के हितों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। स्टेट बार कौंसिल के सदस्य आरके एस सैनी रश्मि रितु जैन आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लखन राठौर, सचिव शिवदयाल बड़ोनिया, संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
कई संगठनों ने किया पांडे का स्वागत
स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश पांडे का शहर के कई संगठनों ने स्वागत किया। कालीचरण चौराहे पर भरत तिवारी, गोपालगंज में नेता प्रतिपक्ष अजय परमार, सिविल लाइंस में अधिवक्ता रविंद्र अवस्थी, विधि छात्र परिषद के प्रदेशाध्यक्ष दीपक पौराणिक ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण यादव, राजेश वैद्य, एमडी अवस्थी, गोविंद सिंह ठाकुर आदि ने भी पांडे का स्वागत किया।